गढ़वाल भ्रातृ मंडल सस्था क्लेमेन्ट टाउन द्वारा आयोजित गढ़ कौथिग-2022 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। मेले में गढवाली व्यंजनों के परंम्परागत खान पान, रीति रिवाज, समेत स्थानीय स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व उत्तराखंडी कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयी। मैं गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था की पूरी टीम को मेले के सफल आयोजन और उत्तराखंडी लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन के उनके सफल प्रयास के लिए बधाई देता हूँ ।
Author: nishankji-user
आदरणीय सुरेश भैय्या जी जोशी जी का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
पूर्व सरकार्यवाह एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ आदरणीय सुरेश भैय्या जी जोशी जी का आज प्रातः अपने देहरादून स्थित आवास पर सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून में विज्ञान भारती उत्तराखण्ड, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित National Confrence & Exhibition on Akash Tattva-‘Akash for Life’ प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पूर्व सरकार्यवाह एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ आदरणीय सुरेश भैय्या जी जोशी का सानिध्य प्राप्त हुआ एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय Dr Jitendra Singh जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी एवं महामंत्री (संगठन) श्री Ajaey Kumar जी भी साथ रहे।
दून यूनिवर्सिटी, देहरादून में राठ जन विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम इगास-2022 में माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के साथ प्रतिभाग कर देवतुल्य जनता को प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति के प्रतीक, लोक पर्व इगास की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी
आदरणीय श्री भगत सिंह कोशयारी जी से देहरादून स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट
महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल आदरणीय श्री भगत सिंह कोशयारी जी से देहरादून स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। आपका ह्रदय से आभार। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल जी से विभिन्न समसामयिक महत्वपूर्ण विषय पर सार्थक चर्चा हुई।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित महालक्ष्मी पूजन एवं दीपोत्सव कार्यक्रम
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित महालक्ष्मी पूजन एवं दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना एवं आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और समस्त जगत कल्याण के लिए माँ से प्रार्थना की। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री माहेन्द्र भट्ट जी, महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार जी, विधायकगण एवं वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
The New Indian Express
भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने देहरादून निवास पर शिष्टाचार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने देहरादून निवास पर शिष्टाचार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दीपों का प्रकाश समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में अनंत खुशियां लेकर आये यही कामना करता हूँ।